Go beyond the usual destinations, discover some of the most unique experiences in Bikaner, Ajmer & Pushkar with us!

राजस्थान स्टूडियो एक नया रोमांच, एक नया सफर

राजस्थान स्टूडियो अपने आप में अनोखा… एक बिलकुल नया प्रयोग, जहाँ आप अपने क्षेत्र के पारंगत कलाकारों के साथ उनकी रचना का हिस्सा बन सकते हैं। एक मौका कला को करीब से देखने, जानने और खुद अनुभव करने का।

विविधता से भरे भारत देश में हर क्षेत्र, हर प्रान्त अपने आप में कुछ अनछुए अनूठे रंगो से सजा हुआ है। हर प्रदेश की अपनी विरासत, संस्कृति और अपनी बोली है जिसे उन्होंने एक अनमोल धरोहर के सामान संजो कर रखा है। वैसे तो भारत के सभी क्षेत्र अद्भुत सौंदर्य और विविध परम्पराओं से भरे हैं पर राजस्थान की बात ही निराली है।

राजस्थान के कण-कण में एक नई गाथा छिपी है। यहाँ का गौरवशाली इतिहास और संस्कृति इसके रंगों को और भी निखार देते हैं। वेश-भूषा , खान-पान से लेकर कला के क्षेत्र में भी राजस्थान पीछे नहीं है। यहाँ आज भी सदियों से चली आ रही कलाओं को लोगों ने बड़े प्यार से संजोया हैं। इन्हीं खूबसूरत कलाओं से आपको रूबरू कराने और हर उम्र एवं हर वर्ग को इन बहुरंगी कलाओं का अनुभव कराने का ही एक प्रयास है ‘राजस्थान स्टूडियो’ ।

अहसास जो आपको खुद से रूबरू करवाएं

क्या कभी आपके साथ भी कुछ यूँ हुआ है कि लगा हो जैसे जीवन की राह में कुछ पीछे छूट गया हो। कुछ सपने, कुछ ख्वाइशें या अरमान जो अधूरे रह गए हों। ऐसा कुछ जो सीखना चाहा हो या करना चाहा हो पर समय और जिम्मेदारियों के चलते न कर पाएं हों।

क्या कभी किसी कलाकार की कला को देखकर या किसी के मधुर गीत और धुन को सुन आप रोमांचित हो गए हों और उस कलाकार के हर्ष और अहसास को खुद भी महसूस करना चाहा हो। आप उम्र के किसी भी पड़ाव पर क्यों न हों, आप अपनी कुछ नया सीखने और जानने की तमन्ना को पूरा कर सकते हैं और वैसे भी किसी ने सच ही कहा है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। एक बार अपनी ज़िन्दगी से कुछ पल स्वयं के लिए भी निकाले और कला से जुड़े अनुभव को जरूर महसूस करके देखें। ये अनुभव आपका स्वयं से परिचय करवाएगा और आपके भीतर छुपी कला को निखारने का काम भी करेगा।

एक कलाकार जब कोई रचना करता है तो उसकी कलाकृति उसे एक असीम खुशी की अनुभूति कराती है जिसे शब्दों में समझाना संभव नहीं।  इस भाव को तो स्वयं अनुभव करके ही समझा जा सकता है।  राजस्थान स्टूडियो  के जन्म के पीछे भी कहीं न कहीं यही भाव और प्रेरणा निहित थी कि हमारी बरसों पुरानी कलाओं के साथ-साथ कुछ नया सीखें और लोगों को भी इसका अनुभव करने के लिए एक मंच प्रदान कर सकें। हर कला अपने साथ एक सकारात्मक पहलु लाती है जो आपके जीवन को एक नया और बेहतर आयाम देने में सक्षम है। राजस्थान स्टूडियो से जुड़ कर आप भी इसका अनुभव कर सकते हैं।

राजस्थान स्टूडियो में हमने कई कलाओं और विधाओं को एक साथ लाने का प्रयत्न किया है। इन्हीं का एक छोटा सा परिचय प्रस्तुत है आपके लिए – राजस्थान स्टूडियो यूट्यूब

Recent Posts

Looking for Experiences?

Please feel free to contact us, and we’ll get back to you soon!

Related Posts

Rajasthan travel guide the places, stories and experiences worth seeking out

Rajasthan travel guide: the places, stories and experiences worth seeking out

Rajasthan has a way of feeling familiar before you have even been there. You have...

Rajasthan Itineraries for Every Kind of Traveller

Rajasthan Itineraries for Every Kind of Traveller

Not every traveller wants the same Rajasthan. For a first-time visitor, the appeal is usually...

Sanganeri Block Printing: Beyond the Surface with Raj Kumar Pandey

Sanganeri Block Printing: Beyond the Surface with Raj Kumar Pandey

We sat down with master artisan Raj Kumar Pandey, a seventh-generation block-printing expert with over...

Send us a message

If you have a question, please feel free to drop us a line and we will get back to you, promise!