Go beyond the usual destinations, discover some of the most unique experiences in Bikaner, Ajmer & Pushkar with us!
Instagram Housie

इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन हॉउसी खेलकर राजस्थानी कलाकारों ने पीएम केयर्स में दान की 51सौ की राशि

कहते हैं कि “बूँद -बूँद से भरती है गागर” और इन्हीं गागरों से महासागर बनता है। अर्थात हर एक बूँद का अपना महत्व है।  यही प्रसिद्ध कहावत आज देश में चरितार्थ हो रही है।  कोरोना महामारी से युद्धस्तर पर लड़ाई चल रही है और अर्थव्यवस्था को हानि उठानी पड़ रही है।

ऐसी स्थिति में आज देश का हर नागरिक अपने सामर्थ्य के अनुसार योगदान कर रहा है। इसी क्रम में राजस्थान स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन हॉउसी का आयोजन किया जिसकी टिकट राशि को पीएम केयर्स में दान किया गया। हॉउसी में राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के 50 कलाकारों ने भाग लिया। ये सभी कलाकार  राजस्थान स्टूडियो से जुड़े हुए हैं।

लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हॉउसी खेलना सभी के लिए एक रोचक अनुभव रहा। प्रति टिकट सौ रुपये की राशि निर्धारित की गई थी और टिकट द्वारा कुल 51 सौ की राशि एकत्रित हुई, जिसे दान किया गया। कई वरिष्ठ कलाकार जो हॉउसी खेलना नहीं जानते थे,  उन्होंने फिर भी टिकट खरीदी और अपना योगदान सुनिश्चित किया। राजस्थान स्टूडियो के फाउंडर कार्तिक गग्गर ने बताया कि ऑनलाइन हॉउसी उनकी टीम और साथी कलाकारों के लिए मोटिवेशनल अनुभव रहा। कोई भी योगदान छोटा या बड़ा नहीं होता, भावना मायने रखती है।  इस संकट की घड़ी में देश और समाज के किसी भी रूप में काम आना हम सबके लिए गर्व का अनुभव है।

Recent Posts

Looking for Experiences?

Please feel free to contact us, and we’ll get back to you soon!

Related Posts

Sanganeri Block Printing: Beyond the Surface with Raj Kumar Pandey

Sanganeri Block Printing: Beyond the Surface with Raj Kumar Pandey

We sat down with master artisan Raj Kumar Pandey, a seventh-generation block-printing expert with over...

Things to Buy in Jaipur

10 Things to Buy in Jaipur

Jaipur, the “Pink City of India,” is known for its rich heritage, royal history, exquisite...

Jaipur or Udaipur Which is a better tourist destination

Jaipur or Udaipur: Which is a better tourist destination?

Comparing the two crown jewels of Rajasthan Jaipur and Udaipur are two of Rajasthan’s best-known...

Send us a message

If you have a question, please feel free to drop us a line and we will get back to you, promise!