Go beyond the usual destinations, discover some of the most unique experiences in Bikaner, Ajmer & Pushkar with us!
सिंगर्स के लिए वोकल हेल्थ बहुत जरूरी है

सिंगर्स के लिए वोकल हेल्थ बहुत जरूरी है

जयपुर। प्रोफेशनल सिंगर्स को सबसे पहले अपनी वोकल हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। यदि आपका वोकल पावर अच्छा होगा, तो आपके सुर अच्छे निकलेंगे। वोकल हेल्थ के लिए सबसे जरूरी है अपने गुरु का सिखाए सबक का रियाज करना। रियाज करना सिंगर के लिए सबसे बडी जिम्मेदारी है, इससे न केवल आपकी वोकल हेल्थ अच्छी रहेगी, बल्कि आप स्ट्रेस फ्री रहेंगे। यहां से फिर आप अपने प्रोफेशन को सही दिशा में ले जा सकते हैं।

यह कहना है, बॉलीवुड सिंगर रवीन्द्र उपाध्याय का। राजस्थान स्टूडियो की ‘फिएस्टा आॅनलाइन‘ वर्कशॉप में रूबरू हुए होते हुए रवीन्द्र उपाध्याय ने अपनी सिंगिंग जर्नी को शेयर करने के साथ उभरते हुए कलाकारों को म्यूजिक से जुडे टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि मॉर्निंग रियाज वार्मअप करने जैसा होता है, जो आपके गले को गुनगुना करने जैसा रहता है। सुबह की शुरुआत योग से और इसमें प्राणायाम करना चाहिए, यह रियाज का ही हिस्सा है। वर्कशॉप को राजस्थान स्टूडियो के फाउंडर कार्तिक गग्गर ने मॉडरेट किया और सभी प्रतिभागियों को फिएस्टा आॅनलाइन की जानकारी दी।

म्यूजिक की शिक्षा जरूरी

उन्होंने कहा कि आज देश में कई म्यूजिक रियलिटी शो आयोजित हो रहे हैं और देशभर के टैलेंट को मंच मिल रहा है। लेकिन इनमें सबसे जरूरी है, आपकी म्यूजिक की नॉलेज। मेरा मानना है कि सिंगर को एक अच्छे गुरु से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। यही शिक्षा आपको सफलता की तरफ लेकर जाती है। रियलिटी शो में आपको लोकप्रियता तो मिल जाती है, लेकिन आपने गुरु के सबक याद नहीं रखे तो आपकी राह हमेशा कमजोर ही रहेगी।

उन्होंने बताया कि मेरे पिता न्यायिक विभाग में काम करते थे और उनके लगातार ट्रांसफर होते थे। ऐसे में मुझे अलग—अलग स्कूलों में पढाई करने को मिली। हर जगह मुझे अलग म्यूजिक टीचर मिले, सभी अपनी—अपनी शैली में नॉलेज शेयर करते थे और मैं उसे अपनाया करता था। आज यही कारण है कि मैं अलग—अलग स्टाइल में एक गाने को गा सकता हूं। यह टीचर्स से मिले ज्ञान का ही परिणाम है। मैंने म्यूजिक की शुरुआत शौकिया सिंगर के रूप में की थी, लेकिन धीरे—धीरे यही मेरी जिन्दगी का अहम हिस्सा बन गया। मेरी लाइफ 2005 ‘चैनल वी सुपरसिंगर’ को जीतने के बाद से बदल गई। यहां से मैंने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। बडे—बडे एलबम किए और कई बडी फिल्मों के गानों की आवाज बना।

ये एक्सपर्ट हो चुके हैं रूबरू

‘फिएस्टा ऑनलाइन’ वर्कशॉप में शहर के जाने-माने दिग्गज अपने अनुभवों को साझा कर रहे है। विभिन्न सेशन में फिटनेस एक्सपर्ट  अजय सिंह, मेकअप आर्टिस्ट दीपाली चुग, आरजे देवांगना, शेफ गौरव माखिजा, एक्टर  राहुल त्रिवेदी, रैपरिया बालम, मेहंदी आर्टिस्ट ज्योति और श्रेया सचदेवा सहित कई दिग्गज रूबरू हुए। अजय सिंह ने घर पर रहते हुए एक्सरसाइज करने पर फोकस करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रात में छह से आठ घंटे की नींद और फिर प्रतिदिन एक्सरसाइज करना जरूरी है। इस समय इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करने होंगे। जिम बंद है तो घर पर ही बॉडी के अलग-अलग हिस्सों से जुड़ी एक्सरसाइज करनी चाहिए।  दीपाली चुग ने इंडस्ट्री में बदलते मेकअप ट्रेंड्स पर बात की और उन्होंने लाइट मेकअप के बारे में जानकारी दी।

Recent Posts

Looking for Experiences?

Please feel free to contact us, and we’ll get back to you soon!

Related Posts

Rajasthan travel guide the places, stories and experiences worth seeking out

Rajasthan travel guide: the places, stories and experiences worth seeking out

Rajasthan has a way of feeling familiar before you have even been there. You have...

Rajasthan Itineraries for Every Kind of Traveller

Rajasthan Itineraries for Every Kind of Traveller

Not every traveller wants the same Rajasthan. For a first-time visitor, the appeal is usually...

Sanganeri Block Printing: Beyond the Surface with Raj Kumar Pandey

Sanganeri Block Printing: Beyond the Surface with Raj Kumar Pandey

We sat down with master artisan Raj Kumar Pandey, a seventh-generation block-printing expert with over...

Send us a message

If you have a question, please feel free to drop us a line and we will get back to you, promise!